क्या सुबह खाली पेट तरबूज खा सकते हैं? Kya tarbuj khali pet kha sakte hai

avatar


क्या सुबह खाली पेट तरबूज खा सकते हैं? Can We Eat Watermelon On an Empty Stomach?


Kya tarbuj khali pet kha sakte hai

तरबूज एक मीठा फल है जिसमें 92 प्रतिशत पानी और 8 प्रतिशत अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। तरबूज का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या नही होती है। यह शरीर की हीट को कम करता है जिससे गर्मी के मौसम में आंख और पेट में जलन नही होती है। इसमें:

  • विटामिन सी
  • विटामिन ए
  • पोटैशियम
  • कार्बोहायड्रेट
  • फाइबर
  • मैग्नेशियम
  • प्रोटीन जैसे लाभदायक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

चलिए इस लेख में जानते हैं कि, सुबह खाली पेट तरबूज का सेवन किया जा सकता है या नहीं, और तरबूज के सेवन के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं?

खाली पेट तरबूज खाने के क्या फायदे और नुकसान हैं?

Advantages and disadvantages of eating watermelon on an empty stomach?

subh khali pet tarbuj khane se kya hota hai

अगर आयुर्वेद की मानें तो सुबह खाली पेट तरबूज का सेवन करने से सबसे अधिक फ़ायदे मिलते हैं। रात में तरबूज का सेवन करने से दस्त हो सकता है, इसलिए तरबूज को ज्यादातर सुबह या दोपहर में ही खाना चाहिए।

खाली पेट तरबूज खाने के बहुत फायदे हैं, लेकिन कुछ लोगो के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता है।

सुबह खाली पेट तरबूज खाने के फायदे | Benefits of Eating Watermelon on an Empty Stomach

  • हार्ट स्ट्रोक और उच्च रक्तचाप में है फ़ायदेमंद | Beneficial for Keeping Heart stroke and hypertension at bay!!

तरबूज में सिट्रूलीन (Citrulline) नामक एमिनो एसिड मौजूद होता है जो उच्च रक्तचाप को कम करने में सक्षम है। सिट्रूलीन शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड (एक गैस जो रक्त वाहिकाओं को आराम देती है) के उत्पादन में मदद करता है, और धमनियों के लचीलापन को बढ़ाता है जिससे ब्लड प्रेशर और हार्ट स्ट्रोक से राहत मिलती है।

  • कैंसर से बचाता है | Prevents Cancer

तरबूज में बीटा-कैरोटिन, विटामिन ए, और लाइकोपीन पाया जाता है| लाइकोपीन एक लाल हाइड्रोकार्बन एंटी-ओक्सिडेंट है जो कैंसर से लड़ता है| यह कैंसर सेल्स को खत्म करता है इसलिए तरबूज का उपयोग कैंसर के इलाज में भी किया जाता है|

तरबूज के सेवन से गर्भाशय, प्रोस्टेट और फेफड़े के कैंसर की संभावना खत्म हो जाती है|

  • किडनी रोग में फायदेमंद | Helps Prevent Kidney Problems

खाली पेट तरबूज का सेवन करने से गुर्दे के रोग से निजात मिलती है| किडनी में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को यह मूत्रमार्ग से बाहर निकालने में मदद करता है| यह एक मूत्रवर्धक है| अगर आपको पेशाब करने में दर्द, जलन, या बार-बार पेशाब आने की समस्या है तो तरबूज का सेवन करें|

  • शरीर को हाइड्रेट रखता है | Keeps The Body Hyderated

तरबूज में 90 प्रतिशत से अधिक पानी रहता है, इसलिए यह निर्जलीकरण से भी छुटकारा दिलाता है| तरबूज इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर है जिससे त्वचा में नमी बरकरार रहती है| तरबूज पानी से बेहतर हाइड्रेशन पदार्थ है क्योंकि इसमें प्राकृतिक शर्करा, मिनरल्स और प्राकृतिक नमक पाया जाता है|

  • कमजोरी दूर करता है | Helps Prevent Weekness

रोज़ाना सुबह तरबूज का सेवन करते हैं तो पूरे दिन शरीर की उर्जा में कमी नहीं आती है| एक अध्ययन के अनुसार तरबूज का सेवन करने से शरीर की उर्जा 23 प्रतिशत तक बढ़ जाती है|

  • अस्थमा में फ़ायदेमंद | Good for Asthmetic People

हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि, शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाने से अस्थमा हो सकता है| विटामिन C के सेवन से अस्थमा के लक्षणों को कम किया जा सकता है| तरबूज में 40 प्रतिशत विटामिन C मौजूद होता है जो न केवल अस्थमा बल्कि, स्कर्वी (Scurvey) से भी बचाता है|

  • गर्भवती महिलाओं के लिए है लाभदायक | Watermelon is Good in Pregnancy
  • गर्भवस्था के दौरान महिलाओं को अकसर कब्ज की समस्या रहती है| तरबूज का सेवन करने से कब्ज दूर होता है|
  • हड्डियों के जोड़ या मांसपेशियों में दर्द है तो गर्भवती महिलाओं को तरबूज का सेवन करना चाहिए|
  • पाचन से जुडी समस्याएँ जैसे, गैस बनना, एसिडिटी, अपच आदि में भी तरबूज का सेवन लाभदायक होता है|
  • पेट की जलन को दूर करता है और त्वचा को निखारता है| गर्भवती महिलाओं को पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए तरबूज का सेवन अवश्य करना चाहिए क्योंकि इसके कोई बड़े साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होते हैं|
  • आँखों की रौशनी बढ़ाता है | Helps Improve Eye Health

तरबूज में मौजूद बीटा-कैरोटिन आँखों की रौशनी बढ़ाता है| इसके अलावा इसमें मौजूद लाइकोपेन और विटामिन A रतौंधी (Night blindness) और मोतियाबिंद (cataract) से छुटकारा दिलाते हैं| यह आँखों में जलन या संक्रमण को दूर करता है| रोज़ाना सुबह तरबूज का सेवन करने से दृष्टि में सुधार आता है|

  • वजन कम करता है | Aids Weight Loss

तरबूज में बहुत कम कैलोरी होती है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नही बढ़ता है| इसमें सिट्रलीन (Citrulline) पाया जाता है जो शरीर में चर्बी जमा नही होने देता है| मोटापा से परेशान हैं तो सुबह खाली पेट तरबूज का सेवन कर एक्सरसाइज करें|

सुबह खाली पेट तरबूज खाने के नुकसान | Disadvantages for Consuming Watermelon on an Empty Stomach

हर पदार्थ के कुछ फायदे होते हैं और कुछ नुकसान| तरबूज का सेवन करने से लू से बचा जा सकता है और शरीर में ठंडक रहती है, लेकिन कुछ स्थितियों में तरबूज का सेवन खतरनाक हो सकता है जैसे-

  • कुछ लोगों को तरबूज से एलर्जी हो सकती है, इससे त्वचा में जलन और चकत्ते पड़ सकते हैं|
  • डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को तरबूज का सेवन डॉक्टर की सलाह बिना नहीं करना चाहिए| इसमें प्राकृतिक शर्करा पाई जाती है जो शरीर में शुगर का लेवल बढ़ा सकती है|
  • शरीर में लाइकोपीन की अधिकता हो जाने पर उल्टी, दस्त, सूजन, मतली और गैस की समस्या हो सकती है| इसलिए उचित मात्रा में ही इसका सेवन करें|
  • तरबूज का बहुत अधिक सेवन करने से मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन हो सकती है|

निष्कर्ष

तरबूज का सेवन उचित मात्रा में करने से कई फायदे होते हैं| सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए| अगर आपको तरबूज से एलर्जी है या कोई बड़ा रोग है तो डॉक्टर की सलाह बिना इसका सेवन न करें| आप तरबूज सलाद, जूस या सामान्य रूप से काटकर खा सकते हैं|

Also See Other Related Articles:

थायराइड होने पर पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए

Top 8 Health Benefits of Watermelon

क्या मधुमेह (Diabetes) के रोगी तरबूज खा सकते हैं या नहीं?

किन फलों में सबसे ज्यादा शुगर होती है? Which Fruits Have the Most Sugar?



Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/subh-khali-pet-tarbuj-khane-se-kya-hota-hai/

Find Me on the Other Social Media Platforms::

Earn 15 LBCs for FREE... YES for FREE...
HealthDear Youtube; Information tied to Health
HealthDear LearnTogether; Learn English & Hindi
HealthDear LearnTogether FaceBook Page



0
0
0.000
0 comments