अलसी के बीज से वजन कैसे कम कर सकते है? Flax seeds for weight loss in hindi

avatar


How to use flaxseed for weight loss in Hindi


अलसी के बीज से वजन कैसे कम करे?

आज के समय मे मोटापा एक बड़ी वैश्विक समस्या के रूप में उभर रहा हैं। पूरी दुनिया में बहुत ही तेजी के साथ मोटापे के शिकार व्यक्तियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। किसी भी व्यक्ति के शरीर का वजन जब उसकी उम्र के सामान्य वजन से अधिक हो जाता हैं, तब उस व्यक्ति को मोटापे का शिकार माना जाता हैं। जिसके कारण उसके शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियां अपना घर बनाने लगती हैं।

मोटापे के शिकार व्यक्ति अनेक प्रकार के उपाय करते हैं और लगातार डाइटिंग भी करते हैं, फिर भी उनका वजन कम ही नही हो पाता हैं।

ऐसे ही लोगों की समस्या को देखते हुए हमने आपके लिए एक ऐसी औषधि के बारे में जानकारी देने के लिए इस आर्टिकल को तैयार किया हैं। जो मोटापे में रामबाण औषधि से कम नहीं हैं।

अब आपको लग रहा होगा की यह कोई बहुत ही महंगी दवा होगी और आसानी से मिलती नही होगी। लेकिन आज हम जिस औषधि के बारे में बताने वाले हैं वह आसानी से उपलब्ध हैं और बहुत ही कम कीमत में आप उसे सामान्य रूप से कहीं से भी खरीद सकते हैं।

अलसी क्या हैं?  What is Flaxseed?

अलसी भूरे रंग के बीज होते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम लिनम युसिटेटिसिमम हैं और इसका उपयोग लिलेन कपड़े की थान बनाने में भी किया जाता हैं। अलसी मोटापा घटाने की एक रामबाण औषधि हैं। इसके सेवन से हम किस प्रकार मोटापा घटा सकते है इसकी चर्चा हम आर्टीकल में आगे करने वालें हैं।

अलसी के सेवन से वजन कैसे घटता हैं? How Flaxseed Helps in Weight Loss? 

अलसी में फाइबर, ओमेगा 3 एसिड, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इन सभी तत्वों की उपस्थिति के कारण अलसी मोटापा घटाने में कारगर साबित होती हैं।

डायटरी फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है अलसी | Rich in Dietary Fiber

वैज्ञानिक शोध से यह स्पष्ट हो चुका हैं कि 30 ग्राम फाइबर शरीर की चर्बी घटाने में कारगर हो सकता हैं। फाइबर शरीर से अतिरिक्त चर्बी ही नही हटाता बल्कि हृदय रोग, डायबिटीज में भी उतना ही फायदेमंद हैं , जितना शरीर से मोटापा कम करने में।

शोध में दावा किया गया हैं कि वसा और डायटरी फाइबर एक दूसरे से विपरीत प्रकृति के होते हैं। यही कारण हैं कि जितनी अधिक मात्रा में डायटरी फाइबर का सेवन किया जाता हैं, उतनी ही वसा की मात्रा शरीर से कम हो जाती हैं।

अलसी में मौजूद फैटी एसिड वेट लोस में कारगर | Omega 3 & 6 in Flaxseed Aids Weight Loss

अलसी के बीजों में पाएं जाने वाले फैटी एसिड का निर्माण शरीर में नही होता हैं इसलिए इनका बाहर से हमें सेवन करना पड़ता हैं। यही कारण हैं कि अलसी के बीजों में पाएं जाने वाले ओमेगा - 3 और ओमेगा - 6 फैटी एसिड शरीर से अतिरिक्त वसा को कम कर देते हैं।

जब ओमेगा 3 और 6 एसिड शरीर में प्रवेश करते हैं तो ये शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक करने वाले तत्व प्रोस्टाग्लैंडिंस में बदल जाते हैं। जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता हैं। प्रोस्टाग्लैंडिंस शरीर में आई हुई किसी भी प्रकार की सूजन को भी कम करने का काम करता हैं। एक शोध में तो ये दावा भी किया गया हैं कि ओमेगा - 3 एसिड भूख पर नियंत्रण रखता हैं।

Flaxseed में लिग्निन पाया जाता है | Lignin in Flax Seeds Helps in Weight Loss

अलसी के बीजों में सामान्य पौधों की तुलना में 800 गुना अधिक लिग्निन पाया जाता हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता हैं। जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता हैं।

अलसी के बीजों के साथ एक प्रयोग किया गया था। जिसमे मोटापे से पीड़ित नौ लोगों को 40 ग्राम अलसी के बीजों का नियमित सेवन करवाया गया तो उनका ग्लूकोज और इन्सुलिन स्तर काफी हद तक समान्य पाया गया। ग्लूकोज की मात्रा जब शरीर मे कम हो जाती हैं तब रक्त कोशिकाओं में सूजन आ जाती हैं और शुगर की मात्रा को पूरा करने के लिए हमें भूख लगती हैं। अलसी के बीज इस प्रकार की प्रक्रिया को रोककर ग्लूकोज और इन्सुलिन का स्तर समान्य रखते हैं।

अलसी में मौजूद प्रोटीन वजन कम करने में मददगार है | Protein Helps to Lose Weight

अलसी के बीजों में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। लगभग 100 ग्राम अलसी के बीजों में 18.29 ग्राम प्रोटीन पाया जाता हैं। प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह आपकी भूख को दबाता हैं और आपको अधिक खाने से रोकता हैं।

वजन कम करने के लिए अलसी का सेवन कैसे करें ? How to Eat Flaxseed in Order to Lose Weight?

आप अलसी का सेवन घर में पाउडर बनाकर भी कर सकते हैं। अगर आप सीधे पाउडर नहीं लेना चाहते हैं तो आप इसे फ्लेक्स सीड स्मूथी बनाकर भी पी सकते है। फ्लेक्स सीड स्मूथी निम्न प्रकार से बना सकते हैं -

सेब , खजूर को काटकर और उसमें दूध मिला ले और उसे मिक्सी में डालकर अच्छे से मिक्स करके स्मूथी बना ले और इस स्मूथी में एक चम्मच अलसी का पाउडर डालकर इसका सेवन करें।

अलसी के बीजों का उपयोग करते समय ध्यान रखने योग्य बातें | Some Tips to Remember

1. अलसी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से इसकी सलाह अवश्य ले लें, बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करें।

2. अलसी के तेल का सेवन करते समय उसे बहुत ज्यादा गर्म करने से बचें।

3. खाने के समय पौष्टिक आहार लेने से कभी परहेज नहीं करें। खाने में पर्याप्त मात्रा में डायटरी फाइबर और प्रोटीन जरूर शामिल करें।

4. पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। रोज 3 से 5 लीटर तक पानी पिएं।

अलसी के बीजों का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? Who Should not Eat Flaxseed?

1. जिन लोगों को आंतों के रोग की समस्या हैं, उन्हें अलसी के बीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

2. गर्भाशय के बाहर टिश्यू का विकसित होना और हार्मोन्स के असंतुलन की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को अलसी के बीजों का सेवन नही करना चाहिए।

3. गर्भवती महिला और छोटे बच्चों को स्तनपान करवाने वाली महिला को अलसी के बीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

4. अगर आपका रक्त गाढ़ा हैं और आप उसे पतला करने की दवा ले रहे हैं तो आपको अलसी के बीजों का सेवन नही करना चाहिए।

निष्कर्ष -

अलसी एक आयुर्वेदिक औषधि हैं लेकिन फिर भी इसका सेवन करने से पूर्व आपको डॉक्टर की सलाह अवश्य ही लेनी चाहिए। अलसी के सेवन के पश्चात किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से मिलना चाहिए। इस प्रकार की जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने दोस्तों तक अवश्य प्रेषित करनी चाहिए , ताकि वे भी इस प्रकार की बहुमूल्य जानकारी से लाभान्वित हो सके।

 flax seeds weight loss in hindi 

#flaxseed #flaxseeds #weightloss #howto #hindi #healthtips #healthdear

Also See Other Related Articles:

अलसी के बीज के फायदे जानकार हैरान हो जाएंगे आप | Flaxseed khane ke fayde

शिलाजीत कैसे खाया जाता है और जानिए उसके अद्भुत फायदे | Benefits of shilajit

जानिए ज्यादा नमक खाने के क्या नुकसान है | What happens when you eat too much salt?

अनुलोम विलोम करने के फायदे | Anulom Vilom Benefits in Hindi 


Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/flax-seeds-weight-loss-in-hindi/

Find Me on the Other Social Media Platforms::

Earn 15 LBCs for FREE... YES for FREE...
HealthDear Youtube; Information tied to Health
HealthDear LearnTogether; Learn English & Hindi
HealthDear LearnTogether FaceBook Page



0
0
0.000
0 comments