2 saal ke baby ke liye diet chart | २ साल के बच्चों के लिए फूड चार्ट

avatar


दो साल के बच्चे के लिए फूड चार्ट | Diet Chart for 2 Year Old in Hindi

हर माँ चाहती है कि उसका बच्चा तेजी से बढ़े और स्वस्थ रहे| इसके लिए जरूरी है कि बच्चे को उचित मात्रा में पोषक तत्व मिलें| बच्चों के लिए एक अच्छी डाइट चार्ट का निर्माण करना मुश्किल भरा काम है| बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास को मजबूत बनाने के लिए आपको हेल्दी डाइट बनानी होती है|

दो साल की उम्र से बच्चों के स्वास्थ्य का सही विकास शुरू हो जाना चाहिए| इस दौरान अगर उसे सही मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल जैसे आवश्यक पोषक तत्व न खिलाया जाए तो रोग प्रतिरोधक क्षमता कम रह जाती है| ऐसे बच्चों में बीमारियाँ आसानी से जन्म लेती हैं| भविष्य में आपका बच्चा स्वस्थ और रोग मुक्त रहे, इसके लिए आपके बच्चे को इन पोषक तत्वों की जरूरत है-

दो साल के बच्चे के लिए फूड चार्ट | Indian Diet Chart for 2 Year Old in Hindi

  • इस उम्र में बच्चों को एनर्जी और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों की जरूरत होती है| जैसे\
    •  अंडा
    •  दूध
    •  मूंगफली का मक्खन (Peanut butter) आदि 
  • 2 साल के बच्चों को कैल्शियम की उचित मात्रा मिलनी चाहिए| इससे उनकी हड्डियां मजबूत होती है|
  • एक बेहतर स्वास्थ्य के लिए वसा भी जरूरी है| इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और दिमाग भी तेजी से विकसित होता है|
  • शरीर की इम्यूनिटी जिंक के सेवन से बढ़ती है| जिंक बॉडी सेल्स के ग्रोथ में मदद करता है और क्षतिग्रस्त सेल्स को पुनर्जीवित करता है|

2 साल के बच्चे को क्या खाना चाहिए? | 2 year baby diet chart in hindi

बच्चों के लिए माँ का दूध बहुत हितकारी होता है| माँ के दूध से उन्हें सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं| इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं और मांसपेशियों का विकास भी तेजी से होता है| शिशु के जन्म के बाद 6 महीने तक उसे केवल स्तनपान कराना चाहिए|

उम्र बढ़ने के साथ बच्चों को अधिक नुट्रीएंट्स की जरूरत होने लगती है| ऐसे में केवल माँ के दूध से उनका सही विकास नहीं हो सकता है| दो साल के बच्चे को पूरे सप्ताह सुबह, दोपहर और शाम में क्या खिलाना चाहिए और क्या नहीं? इस लेख में यह विस्तार से बताया गया है|

2 साल के बच्चे के लिए डाइट चार्ट 

 2 saal ke baby ke liye diet chart


रविवार (Sunday)
नाश्ता आधा कप दलीय के साथ आधा कप किशमिश वाला दूध|
लंच चावल ½ कप या चने की दाल आधा कप और आधा कप दही|
शाम का नाश्ता मौसमी फल और सब्जियों का सलाद एक कप|
रात का भोजन आधा कप मटर पनीर की सब्जी एक रोटी के साथ| रोटी में घी लगा दें|


सोमवार (Monday)
नाश्ता सुबह नाश्ते में एक कप दूध दें| दूध के साथ एक चम्मच शहद या गुड़ दे सकते हैं|
लंच सब्जी के साथ रवा उपमा- आधा कपएक सेब
शाम का नाश्ता एक पनीर सैंडविच
रात का भोजन एक आलू मटर पराठा और आधा कप दही| सोने से पहले थोडा दूध और शहद दे सकते हैं|


मंगलवार (Tuesday)
नाश्ता एक कप बादाम दूध के साथ एक चम्मच शहद|
लंच एक वेज रोल और थोड़ी सी तरबूज|
शाम का नाश्ता आम का रस- 1 कप
रात का भोजन आधा कप चुकंदर की सब्जी और एक रोटी| रोटी में एक चम्मच घी लगा सकते हैं|


बुधवार (Wednesday)
नाश्ता एक कप दूध सूखे मेवे के साथ| दूध के साथ एक चम्मच शहद या गुड़ दे सकते हैं|
लंच एक इडली नारियल की चटनी के साथ|
शाम का नाश्ता संतरे का रस- एक कप
रात का भोजन आधा कप सब्जी वाली खिचड़ी के साथ आधा कप दही|


गुरुवार (Thursday)
नाश्ता आधा कप केला वाला दूध| साथ में एक चम्मच गुड़ या शहद दें|
लंच आधा कप मिक्स्ड वेजिटेबल राइस और आधा कप दाल|
शाम का नाश्ता एक बेसन का लड्डू और थोडा सा तरबूज|
रात का भोजन आधा कप वेज नूडल|


शुक्रवार (Friday)
नाश्ता आधा कप दूध और आधा कप वेज पोहा| दूध के साथ एक चम्मच गुड़ और शहद दें|
लंच आधा कप चावल और आधा कप लौकी की दाल| साथ में आधा चम्मच देसी घी दें|
शाम का नाश्ता एक कप लस्सी के साथ एक वेज वेज कटलेट|
रात का भोजन एक पराठा आधा कप फ्राइड दाल के साथ| एक चम्मच घी|


शनिवार (Saturday)
नाश्ता एक चम्मच शहद या गुड़ के साथ एक कप दूध|
लंच आधा कप गाजर आलू की सब्जी एक रोटी के साथ| रोटी में एक चम्मच घी लगा सकते हैं|
शाम का नाश्ता एक कप गाजर का सूप|
रात का भोजन आधा कप वेज पास्ता| सोने से पहले आधा कप दूध|

कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • दो साल की उम्र के बच्चों को एक साथ बहुत सारा नहीं खिलाना चाहिए| अप एक विशेष समय के अंतराल में बच्चे को भोजन दें|
  • बच्चों के भोजन में मसाला और तेल अधिक नहीं होना चाहिए| इससे उनका स्वाद बिगड़ता है और स्वास्थ्य भी|
  • बच्चों को गाय का दूध पिलाना चाहिए|
  • बच्चे का पेट भरा हुआ है तो अधिक भोजन न कराए|
  • बच्चा खाना नहीं खाता है तो उसे मारना नहीं चाहिए| आप उसे दुलार के साथ खिला सकती हैं|
  • बच्चे को हर प्रकार के मौसमी फल और सब्जियों को खिलाना चाहिए| यह उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है|
  • अगर आपके बच्चे को कोई बीमारी है तो उसके लिए किसी शिशु विशेषज्ञ से फूड चार्ट बनवाएं|

Iss article me Indian diet chart 2 saal ke bacche ke liye diya gaya hai. Aap iss article me diya gaya 2 year baby food diet chart follow kar skate hai ya iss diet me aap apni suvidha anusaar changes kar sakte hai. Bus sunichik kare ki apne 2 saal ke bacche ki diet me kam se kam unhealthy food or junk food shamil kar rahe hai.

#2yearbabychart ##dietchart #dietchartfor2year #foodchart

Also See Other Related Articles:

एक साल के बच्चे के लिए फूड चार्ट | Diet chart for 1 year baby in hindi

रूमेटाइड अर्थराइटिस क्या खाएं और क्या नहीं (Diet Plan)

एल्कलाइन डाइट से क्या होता है? Health Benefits of Alkaline Diet in Hindi

वजन बढाने के लिए इंडियन डाइट चार्ट | Weight gain ke liye diet


Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/2-saal-ke-baby-ke-liye-diet-chart-indian-diet/

Find Me on the Other Social Media Platforms::

Earn 15 LBCs for FREE... YES for FREE...
HealthDear Youtube; Information tied to Health
HealthDear LearnTogether; Learn English & Hindi
HealthDear LearnTogether FaceBook Page



0
0
0.000
0 comments